ताजा खबर

ममता बनर्जी एसआईआर के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ख़ुद रहेंगी मौजूद
04-Feb-2026 10:12 AM
ममता बनर्जी एसआईआर के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ख़ुद रहेंगी मौजूद

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से राज्य में चल रहे मतदाता सूची के स्पेशल इन्टेंसिव रिविज़न के ख़िलाफ़ दी गई अर्ज़ी पर सुनवाई करेगा.

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ममता बनर्जी काले कोट में सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ती हुई दिख रही हैं. इस तस्वीर पर लिखा है, "ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को चुनौती देंगी."

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाला बाग़ची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच एसआईआर के ख़िलाफ़ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

मामले में ममता बनर्जी, मोस्तारी बानो और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन की ओर से अर्ज़ी दायर की गई है.

इससे पहले, 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कई निर्देश जारी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और इससे किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

सोमवार को ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कुछ एसआईआर से प्रभावित परिवारों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाक़ात की.

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को रोकने की मांग कर रही हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट