ताजा खबर
अध्यक्ष पद के लिए 7, सचिव के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 4 फरवरी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के आगामी चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चुनाव समिति ने सभी प्राप्त नामांकन पत्रों का परीक्षण कर पदवार वैध एवं अमान्य फार्मों की प्रारंभिक सूची मंगलवार को सार्वजनिक कर दी है।
अध्यक्ष पद के लिए राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल तथा रजनीश सिंह बघेल के नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम खेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेन्द्र नाथ दुबे और शशिकांत सोनकर वैध पाए गए। उपाध्यक्ष (महिला)- संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह और रीमा दुबे। सचिव- धीरेन्द्र कुमार पाण्डे, रविपाल महेश्वरी, वरुणेन्द्र मिश्रा, प्रवीण कुमार तुल्सयान, अनिल त्रिपाठी और संजीव कुमार साहू। सह सचिव-समीर सिंह, विजय कुमार साहू और कृपेश जी. प्रसाद केला। सह सचिव (महिला)- आस्था शुक्ला और लता नायक।
कोषाध्यक्ष पद के लिए आशा पूरन सिंह भाटिया, लवकुश कुमार साह और जितेन्द्र कुमार शुक्ला के फार्म सही पाए गए।
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव के लिए ईश्वर जयसवाल, कुलेश कुमार साहू और अमन पाण्डे। इसी में महिला वर्ग के लिए प्रज्ञा पाण्डे, एम. आशा और कविता तिवारी का नामांकन वैध रहा।
ग्रंथालय सचिव के लिए राहुल कुमार मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद साहू, ब्रजेश सिंह, आदित्य खरे और आशीष बेक के नामांकन पत्र मान्य किए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए बंसत कुमार कैर्वत, राम विफल राम राजवाड़े, अभिषेक पाण्डे, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरे लाल उइके, त्रिवेणी शंकर साहू, ईश्वरी घृतलहरे, संतोष कुमार पाण्डे, रेशम लाल जयसवाल, विख्यात अरोरा, अफताबुन निशा, श्रेष्ठा गुप्ता, साक्षी बाली, उज्जवल चौबे, स्वाति अग्रवाल, प्रह्लाद कुमार और जयप्रकाश तिवारी के फार्म वैध पाए गए।
कार्यकारिणी (महिला): दिप्ती तिवारी और लक्ष्मिन कश्यप।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनूप मजूमदार ने बताया कि कार्यकारिणी (महिला) पद के लिए लिषमन साहू द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र आवश्यक और पर्याप्त अहर्ताएं पूरी न होने के कारण निरस्त किया गया है।


