ताजा खबर

पिथौरा वन क्षेत्र में कई जंगली सुअर मृत मिले, जांच में जुटा वन विभाग
04-Feb-2026 12:39 PM
पिथौरा वन क्षेत्र में कई जंगली सुअर मृत मिले, जांच में जुटा वन विभाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 4 फरवरी।
पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगारपाली प्लांटेशन के कक्ष क्रमांक 212 और उसके आसपास के वन क्षेत्र में कई जंगली सुअर मृत अवस्था में पाए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों से यह भी संकेत मिले हैं कि मृत सुअरों को दफनाने का प्रयास किया गया था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जहर खुरानी से जुड़ा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिथौरा वन परिक्षेत्र में हाल ही में सागौन कटाई से जुड़े मामलों की जांच चल रही है, इसी बीच वन्य प्राणियों के मृत मिलने की यह घटना सामने आई है। यह क्षेत्र वन मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम बगारपाली में स्थित है।

ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि आसपास के कई गांवों में जंगली सुअरों के शिकार के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, जिनमें करंट प्रवाहित तार, गड्ढों में पानी भरकर उसमें जहर मिलाना या अन्य साधन शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सामान्य तौर पर इन तरीकों से एक या दो सुअरों का शिकार होता है, लेकिन इस घटना में एक साथ कई सुअरों की मौत हुई है, जिससे जहर खुरानी की संभावना दिखाई देती है।णियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि जांच के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि इतनी संख्या में वन्य प्राणियों की मौत के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उन्हें दफनाने का प्रयास किया गया होगा।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पिथौरा वन एसडीओ डिम्पी बैस के नेतृत्व में नवपदस्थ रेंजर एस.आर. निराला और वन अमले द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेंजर ने बताया कि डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है और जहर खुरानी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

वन विभाग के अनुसार मृत सुअरों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। सभी मृत वन्य प्रा


अन्य पोस्ट