ताजा खबर
ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह के 5 गिरफ्तार, इनमें दो खरीदार भी
03-Feb-2026 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 फरवरी। डीडी नगर ई-रिक्शा एवं उसकी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 5 चोरों को पकड़ा है। इनमें से दो मौदहा यूपी के निवासी हैं। वहीं दो खरीदार भी हैं।
इनसे 2 ई-रिक्शा, 40 बैटरियाँ एवं 2 बाइक जप्त किए गए हैं इनकी कीमत अनुमानित कीमत लगभग ₹ 8,55,000 है।
राहुल कोपुलवार, निवासी बांस टाल, खल्लारी चौक रायपुरा ने 29 जनवरी को थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह ई-रिक्शा क्रमांक CG-04-NZ-8424 का चालक है। 29 की शाम लगभग 04:30 बजे उसने अपना ई-रिक्शा सरोना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर खड़ा किया था। शराब लेकर वापस आने पर उसका ई-रिक्शा मौके पर नहीं मिला। अज्ञात आरोपी द्वारा ई-रिक्शा चोरी कर लिया गया।
पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी टीकाराम यादव को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार करने के साथ-साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहन से घूम-घूमकर ई-रिक्शा वाहनों से बैटरियाँ चोरी करना तथा चोरी की बैटरियाँ पुरानी बस्ती निवासी राहुल पाल को बिक्री करना बताया।
चोरी की बैटरियाँ क्रय करने के अपराध में आरोपी राहुल पाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर 01 ई-रिक्शा, 16 बैटरियाँ एवं 02 दोपहिया वाहन, कुल कीमत ₹ 4,00,000/- जप्त किए गए। इनके विरुद्ध धारा 303(2), 317(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही की गई।
आमापारा बाजार के पास रहने वाले देव यादव, आज़ाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । 23 जनवरी की रात्रि उसने अपना ई-रिक्शा CG-04-PT-9507 घर के सामने खड़ा किया था। सुबह देखने पर ई-रिक्शा की डिक्की खुली हुई थी तथा उसमें लगी 04 बैटरियाँ चोरी हो चुकी थीं।पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी रमजान खान एवं अकरम खान को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया तथा बताया कि चोरी की बैटरियाँ मौदहापारा निवासी कफिल खान को बिक्री की गई थीं।
चोरी की बैटरियाँ क्रय करने के अपराध में आरोपी कफिल खान को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 20 अन्य बैटरियाँ भी बरामद की गईं। इनसे 4 बैटरियाँ, 01 नग ई-रिक्शा CG-04-QF-6724 एवं 20 नग अन्य बैटरियाँ, कुल कीमती लगभग ₹ 4,55,000/- जप्त कर धारा 317(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही की गई।
कुल जप्त मशरूका (दोनों प्रकरण मिलाकर)
• 02 नग ई-रिक्शा वाहन
• 40 नग बैटरियाँ
• 02 नग दोपहिया वाहन
कुल अनुमानित कीमत : ₹ 8,55,000/-
गिरफ्तार आरोपी
(प्रकरण – डी.डी.नगर)
01. टीकाराम यादव
51
निवासी – वर्मा चौक, गणपति नगर, चंगोरा भाठा
थाना – डी.डी.नगर, रायपुर
02. राहुल पाल (क्रेता)
32
निवासी – ढेबर सिटी गेट के सामने, अवधपुरी, भाठागांव
थाना – पुरानी बस्ती, रायपुर
(प्रकरण – थाना आज़ाद चौक)
01. रमजान खान 20
निवासी – नारायच पानी टंकी के पास, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
हाल पता – गफ्फूर मस्जिद के पीछे, मौदहापारा, रायपुर
02. अकरम खान
21
निवासी – मोटनी मस्जिद के पास, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
हाल पता – गाजीनगर, बीरगांव उरला, थाना उरला, रायपुर
03. कफिल खान (क्रेता)
31
निवासी – के.के. रोड, जनकबाड़ा के पास, मौदहापारा
थाना – मौदहापारा, रायपुर
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


