ताजा खबर
रायपुर, 3 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में दो दिनों के लिए फिर धान खरीदी शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश तय समय सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।
सीएम साय ने कहा, आज हमने समीक्षा की है। कुछ किसान जिनका टोकन कट गया, लेकिन वे धान नहीं बेच पाए थे। कुछ किसानों का पंजीयन भी नहीं हो पाया था। ऐसे किसानों का चिन्हांकन हुआ है। अगले दो दिन के लिए धान खरीदी शुरू करेंगे। सरकार सभी किसानों का धान खरीदेगी।
लखमा की जमानत पर सीएम बोले – अभी निर्णय बचा है
कवासी लखमा की रिहाई पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा, अभी बेल मिली है, निर्णय कहां हुआ है। बेल मिलना और निर्णय होना दोनों अलग चीज है।


