ताजा खबर
बोरियाखुर्द डुंडा में अवैध प्लाटिंग स्थल चिन्हित निगम ने लगाया बोर्ड
03-Feb-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अब भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही
रायपुर, 3 फरवरी। नगर निगम जोन 10 के बोरियाखुर्द और डुंडा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग स्थल को अवैध कॉलोनी के रूप में चिन्हित कर जनहित में सार्वजनिक बोर्ड भी लगा दिया है।
जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के मार्गनिर्देशन में और सहायक अभियंता योगेश यदु की उपस्थिति में लगाया गया।
नगर निवेश विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का निर्माण, अतिरिक्त कब्जा या लेनदेन करता है, तो इससे होने वाले समस्त नुकसान और विधिक परिणामों के लिए सम्बंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा. रायपुर नगर पालिक निगम की इस सम्बन्ध में कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


