ताजा खबर

धान खरीदी दो दिन और
03-Feb-2026 8:20 PM
धान खरीदी दो दिन और

सीएम ने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी। प्रदेश में धान खरीदी की तिथि और बढ़ा दी गई है। सीएम विष्णु देव साय ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा की।

उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि जिन किसानों के धान बाकी रह गए हैं। सरकार उनका धान खरीदेगी।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर अब राज्य शासन द्वारा आगामी दो दिवस 4 और 5 फरवरी को राज्य के ऐसे किसान जो पंजीकृत है और जिनका टोकन कट चुके है, उन किसानों का धान खरीदा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 15 नवम्बर 2025 से शुरू धान खरीदी का महाभियान के तहत 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 33 हजार 149 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है। सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाये जाने से अब उन छूटे हुए किसान भी सुगमतापूर्वक अपना धान बेच सकेंगे।


अन्य पोस्ट