ताजा खबर

परीक्षाओं को लेकर सरकार के फरमान से निजी स्कूल खफा
03-Feb-2026 11:06 PM
परीक्षाओं को लेकर सरकार के फरमान से निजी स्कूल खफा

संचालक मंत्री से मिलेंगे

रायपुर, 3 फरवरी। स्कूल शिक्षा विभाग के परीक्षाओं का संचालन करने के फैसले से निजी स्कूल संचालक खफा हैं।प्रदेश कार्यकारिणी की मंगलवार को आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कल मंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर परीक्षाएं तत्काल रद्द करने की मांग की जाएगी।

संचालकों ने कहा कि सभी कक्षाओं की परीक्षाएं अंतिम समय पर लागू करना स्कूल शिक्षा विभाग का नियम-विरुद्ध, एकपक्षीय तथा प्रदेश की स्कूली शिक्षा को पीछे ले जाने वाला निर्णय है। यह निजी स्कूलों की स्वायत्तता पर सीधा हमला है।

निजी स्कूल संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने एक बयान में कहा कि यदि आगामी तीन दिनों के भीतर उक्त परीक्षाएं रद्द नहीं की जाती हैं, तो प्रदेश के समस्त निजी विद्यालय आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कल होने वाली चर्चा के उपरांत चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी।


अन्य पोस्ट