ताजा खबर
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 169 रन का लक्ष्य
03-Feb-2026 9:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वडोदरा, 3 फरवरी। गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 के एलिमिनेटर मैच में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 168 रन बनाये।
जायंट्स के लिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 51 गेंद में नाबाद 62 रन का योगदान दिया जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 25 गेंद में 35 और काश्वी गौतम ने 10 गेंद में 18 रन की तेज पारी खेली।
कैपिटल्स के लिए शिनेल हेनरी ने तीन जबकि नंदिनी शर्मा ने दो विकेट लिये। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


