ताजा खबर

नौतनवा - दुर्ग ट्रेन 2 दिन रीशेड्यूल
03-Feb-2026 7:44 PM
 नौतनवा - दुर्ग ट्रेन 2 दिन रीशेड्यूल

रायपुर, 03 फरवरी। उत्तर पूर्व रेलवे के नूनखार -देवरिया सदर रेलवे स्टेशनों के मध्य गर्डर लॉन्चिंग के कारण दिनांक 8 फरवरी एवं 15 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा स्टेशन से 150 मिनट रीशेड्यूल की जाएगी। 

12810 हावड़ा- सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर तक

मध्य रेलवे द्वारा द्वारा किए जा रहे स्टेशन के पुनर्विकास के संबंध में सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 और 17 पर 85  दिनों के लिए विशेष यातायात और बिजली अवरोधों के दौरान  ट्रेन का अल्प विराम करने का निर्णय लिया है। 

24 अप्रैल तक 12810 हावड़ा -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।

एर्णाकूलम एक्सप्रेस बदले रूट से 

दक्षिण रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार चेन्नई मंडल में आवश्यक संरक्षा कार्य किए जाने के फलस्वरूप 09 फरवरी  को 22815 बिलासपुर – एर्णाकूलम एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग व्हाया ईरूगुर-पोडनूर-सुरतकल के रास्ते एर्णाकूलम जाएगी | इस दौरान यह गाड़ी कोयंबटूर स्टेशन में नहीं रुकेगी | यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव पोडनूर स्टेशन में दी गई है |


अन्य पोस्ट