ताजा खबर

गणतंत्र दिवस पर किसानों के हित काम करने संकल्प
29-Jan-2026 12:29 PM
गणतंत्र दिवस पर किसानों  के हित काम करने संकल्प

बैंक अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 29 जनवरी। रायपुर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया।
 कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के संस्थापक स्वर्गीय वामनबलीराम लाखे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना से हुई। इसके बाद बैंक के अध्यक्ष  निरंजन सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बैंक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया, और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने का वादा किया।बैंक के विकास के लिए पूर्ण प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैंक के उपाध्यक्ष  अभिनेष कश्यप ने बैंक के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास ने बैंक के विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी और बैंक को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन  आई.के. ठाकुर ने किया।


अन्य पोस्ट