ताजा खबर

असम की कोकराझार लोकसभा सीट के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
29-Jan-2026 1:49 PM
असम की कोकराझार लोकसभा सीट के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय राज्य मंत्री साहू

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 29 जनवरी। पूर्वोत्तर भारत में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को असम की कोकराझार (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी की दीर्घकालिक संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

असम की कोकराझार लोकसभा सीट बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन का प्रमुख केंद्र है। यह क्षेत्र जनजातीय संस्कृति, सामाजिक विविधता और विकास की संभावनाओं के लिए जाना जाता है। यहां राजनीति केवल चुनावी गणित तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय नेतृत्व की भूमिका भी अहम होती है।

बताया गया है कि जल्द ही कोकराझार क्षेत्र का व्यापक दौरा करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।

क्षेत्र में यूपीपीएल–भाजपा गठबंधन सक्रिय है, वहीं बीपीएफ की पारंपरिक मौजूदगी भी राजनीतिक परिदृश्य को संतुलित बनाती है। बोडो शांति समझौते के बाद क्षेत्र के विकास और स्थिरता की उम्मीदें बढ़ी हैं, जिनका असर राजनीति पर साफ दिखता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तोखन साहू जैसे सुलभ और ऊर्जावान नेता की नियुक्ति से कोकराझार में पार्टी की संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क को नई मजबूती मिलेगी।


अन्य पोस्ट