ताजा खबर

23 साल बाद बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा
22-Jan-2026 10:57 AM
23 साल बाद बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 22 जनवरी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को विष्णुदेव साय बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पिछले 23 वर्षों में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

राज्य गठन के बाद अजीत जोगी ने वर्ष 2001, 2002 और 2003 में यहां ध्वजारोहण किया था। इसके बाद लंबे समय तक मुख्यमंत्री स्तर का ध्वजारोहण बिलासपुर में नहीं हुआ। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के आगमन से आयोजन का महत्व बढ़ गया है।

बीते वर्षों में अलग-अलग जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया। वर्ष 2024 और 2025 में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि रहे। कांग्रेस शासनकाल में 2022 और 2023 में तत्कालीन विधायक रश्मि सिंह ने ध्वजारोहण किया, जबकि 2021 में उमेश पटेल मुख्य अतिथि थे। हर वर्ष अलग नेतृत्व के कारण समारोह की अपनी अलग पहचान रही।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस महकमा तैयारियों में जुटा है। पुलिस ग्राउंड में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रिहर्सल चल रही है।

 


अन्य पोस्ट