ताजा खबर
राजीव भवन में कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया
रायपुर, 28 दिसंबर। कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस पर राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के ध्वजारोहण किया। सेवादल के साथियों ने सलामी दिया। ध्वजारोहण के आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण तक कांग्रेस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र तिवारी ने अपने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, आभार ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे एवं संचालन महामंत्री सुबोध हरितवाल ने किया।
बैज ने कहा कि आज भले ही अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं है, लेकिन कांग्रेस ही देश का एकमात्र राजनैतिक दल है जिसका कार्यकर्ता भारत के के हर गांव में मिल जाएगा।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी, नेहरू जी जब देश की आजादी की लड़ाई की अगुवाई कर रहे थे तब आज के तथाकथित राष्ट्रवादी गांधी जी का विरोध कर रहे थे। आजादी के समय राष्ट्रवाद की थ्योरी सावरकर और जिन्ना ने दिया, विभाजन के असली जिम्मेदार यही लोग थे।
यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस भारत के जनमानस की आईना थी। सारा भारत कांग्रेस के साथ था सिर्फ साम्प्रदायिक जातिवादी और अंग्रेजो के प्रति श्रद्धा रखने वाले संगठन जरूर कांग्रेस के खिलाफ थे।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र छाबड़ा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, महामंत्री सकलेन कामदार, महामंत्री दीपक मिश्रा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेमन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, गिरीश दुबे, ज्ञानेश शर्मा, अशोक राज आहूजा, पंकज शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, डॉ. अजय साहू, शिवसिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू, राजेश चौबे, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद्राकर, इदरीश गांधी, हसन खान, विनोद तिवारी, शारिक रईस खान, सुंदर लाल जोगी, कन्हैया अग्रवाल, सुनील कुकरेजा, करूणा कुर्रे, आनंद मिश्रा, जी श्रीनिवास, दिलीप चौहान, नरेश गड़पाल, अनुभव शुक्ला, राजेश वर्मा, ओम श्रीवास, देवकुमार, प्रवीण प्रधान, दीपा बग्गा, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, मोहनीष खान, दीपक चौबे, सत्येन्द्र वर्मा, कमलेश मिश्रा, रोशन सिंह, विनोद कश्यप, अमिता घोष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


