ताजा खबर
रायपुर, 28 दिसंबर। आरटीओ के फर्जी ई चालान एप के झांसे में आकर एक युवक 10 लाख रुपए गवां बैठा। 22 दिसंबर को हुई। इस ठगी के तीन बाद आरटीओ ने लोगों को अलर्ट किया।
मिली जानकारी अनुसार अरिहंत कांप्लेक्स गंज स्थित पटेल स्विच गियर के संचालक पंकज पटेल 35 को 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे अज्ञात ने आरटीओ का ई चालान फाइल भेजा। इसे क्लिक करते ही उसके नंबर से बैंक एकाउंट हैक कर 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। इस मामले में पंकज पटेल ने 27 दिसंबर की रात गंज थाने में धारा 318-4 के तहत दर्ज कराया।
साल भर में एकाउंटेंट ने 5.63 लाख डकारे
रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक फर्म के एकाउंटेंट पर 5.63 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
स्वर्णभूमि सोसायटी निवासी प्रवीण अग्रवाल 60 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया। वह एमजी रोड मौदहापारा अंबिका टावर स्थित अंबिका इलेक्ट्रॉनिक प्रालि का संचालक है। जहां देवाशीष मेहर एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। देवाशीष ने 4 जुलाई 24 से 1 सितंबर 25 के बीच अलग अलग डेट में फर्म के बैंक एकाउंट से 5,63,390 रूपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने धारा 316-4 के तहत दर्ज कर लिया है।


