ताजा खबर

मुखबिरी का शक, आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या
27-Dec-2025 7:33 PM
मुखबिरी का शक, आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बीजापुर, 27 दिसंबर।
बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या किये जाने की खबर है।
बताया गया है कि मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई थी।

सूत्रों के मुताबिक  मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुका था और फिलहाल गांव में ही रह रहा था। घटना को लेकर फिलहाल आधिकारिक  पुष्टि  नहीं की गई थी।


अन्य पोस्ट