ताजा खबर

विजय माल्या-ललित मोदी के वायरल वीडियो पर भारत ने कहा- 'भगोड़ों को वापस लाने के लिए...'
26-Dec-2025 8:01 PM
विजय माल्या-ललित मोदी के वायरल वीडियो पर भारत ने कहा- 'भगोड़ों को वापस लाने के लिए...'

शराब कारोबारी विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के हालिया वायरल वीडियो पर भारत सरकार ने कहा है कि वह उन्हें देश वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत सरकार उन सभी भगोड़ों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो देश से फरार होकर कानून से बचते रहे हैं."

उन्होंने कहा, "इस संबंध में कई देशों के साथ बातचीत चल रही है और मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उन्हें भारत वापस लाने के लिए पूरी तरह से दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं."

उन्होंने यह बयान ललित मोदी और विजय माल्या के हालिया वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया.

क्या है मामला?

ललित मोदी ने लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था.

वीडियो में ललित मोदी ने खुद और विजय माल्या को भारत के 'दो सबसे बड़े भगोड़े' बताया था.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, वीडियो में ललित मोदी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, "हम दो भगोड़े हैं, भारत के सबसे बड़े भगोड़े." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट