ताजा खबर
विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी: कोहली की हाफ़ सेंचुरी, जानिए रोहित शर्मा ने कितने रन बनाए
26-Dec-2025 12:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जयपुर में विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के एक मैच में बल्लेबाज़ रोहित शर्मा मुंबई टीम की तरफ से ओपनिंग करने के लिए उतरे. यह मैच उत्तराखंड के ख़िलाफ़ खेला जा रहा है.
हालाँकि रोहित इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा सके और पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए.
इस मैच में शार्दुल ठाकुर मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
वहीं इस ट्रॉफ़ी के एक अन्य मैच में दिल्ली की टीम से खेलते हुए विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रन बनाए हैं. गुजरात के ख़िलाफ़ यह मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है.
भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हज़ारे ट्राफ़ी में हाल में कुछ बल्लेबाज़ों ने धुआंधार बल्लेबाज़ी की है, जिसकी काफ़ी चर्चा हुई.
बीते दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम ने 50 ओवर में 574 रन बनाए थे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


