ताजा खबर
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) ने आईजीएमसी शिमला में हाल की घटना के बाद शुक्रवार, 26 दिसंबर को सामूहिक छुट्टी पर जाने की घोषणा की है.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हाल ही में डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया था.
इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के डायरेक्टोरेट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने संबंधित डॉक्टर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की थी और उन्हें टर्मिनेट (बर्खास्त) कर दिया था.
इसी के ख़िलाफ़ एचएमओए ने सामूहिक छुट्टी पर जाने का एलान किया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एसोसिएशन एक रेजिडेंट डॉक्टर की बर्खास्तगी को रद्द करने की मांग कर रही है.
इससे पहले एचएमओए ने ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी और कहा था कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे. (bbc.com/hindi)


