ताजा खबर

पार्थिवी प्रोविन्स निवासी अधेड़ 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
25-Dec-2025 9:28 PM
पार्थिवी प्रोविन्स निवासी अधेड़ 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

रायपुर, 25 दिसंबर। डी.डी. नगर पुलिस ने पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे एक पैडलर को गिरफ्तार कर उससे अफीम जब्त किया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलबाग सिंग 55 मकान नंबर 83 पार्थिवी प्रोविन्स सरोना  होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास अफीम मिला। कुल वजन 1.075 किलोग्राम अफीम,एक  मोबाईल फोन कुल कीमत 5,50,000/- रूप‌ए जप्त कर धारा नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। 

पुलिस का कहना है कि दिलबाग सिंह नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में अफीम को खपाने की फिराक में था।


अन्य पोस्ट