ताजा खबर

मैग्नेटो माल में तोड़फोड़, महंत खफा
25-Dec-2025 8:33 PM
मैग्नेटो माल में तोड़फोड़, महंत खफा

कहा, 24 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो..

रायपुर, 25 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की है। उन्होंने चेताया कि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

उन्होंने एक बयान में कहा है कि गुंडों ने आम नागरिकों और कर्मचारियों से उनका धर्म और जाति पूछकर उन्हें डराया-धमकाया । डॉ. महंत ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल उपद्रवियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
 उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषियों पर सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन करेगी।


अन्य पोस्ट