ताजा खबर
सांसद बृजमोहन, विधायक मूणत और सोनी ने भी कथा सुनी
रायपुर, 25 दिसंबर। मारुति मंगलम भवन में मनोज भाई भट्ट चैतन्य धाम शाहपुर जूनागढ़ कथा जारी है। गुरुवार को भट्ट महाराज ने श्री राम जन्मोत्सव और उसके पश्चात राम जानकी विवाह का वाचन किया । माता सीता का स्वयंवर कथा में दर्शाया गया भागवत कथाओं में राम विवाह का प्रसंग अक्सर सीता स्वयंवर के रूप में आता है, जहाँ गुरु विश्वामित्र के कहने पर राम ने शिव धनुष तोड़ा और सीता से विवाह किया।
उसके पश्चात शाम तक प्रभु श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग दर्शाया गया कथानुसार भगवान विष्णु ने कंस के अत्याचारों को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए देवकी और वसुदेव के कुटुंब में कारागार में जन्म लिया। भागवत में उनके बाल-लीलाओं से लेकर उनके विवाह , कंस वध और महाभारत का क्रमानुसार वर्णन किया जाता है।
आज विशेष रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मूणत , सुनील सोनी , बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा विनोद भाई , पुरुषोत्तम भाई सोलंकी , कुंवर भाई टांक विनोद शामिल हो मनोज भाई भट्ट एवं व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया ।


