ताजा खबर
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके एक पाकिस्तान दौरे का वाकया सुनाया.
लखनऊ में आयोजिक एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "एक बार जब अटल जी पाकिस्तान दौरे पर थे, तो उनके भाषण से प्रभावित होकर एक अविवाहित महिला ने कहा कि आप मुझसे शादी कर लें, लेकिन मुंह दिखाई में मुझे कश्मीर दे दें."
"इस पर अटल जी ने जवाब दिया कि मैं भी आपसे शादी करने को तैयार हूं, लेकिन मुझे दहेज में पूरा पाकिस्तान दे दीजिए."
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाजपेयी की कविता, परोपकार और उनके हास्यबोध की भी सराहना की.
उन्होंने कहा, "अटल जी एक महान व्यक्तित्व के धनी नेता और कवि थे. उनकी कविताओं ने लोगों के दिलों को छुआ और सभी को उनका प्रशंसक बना दिया."(bbc.com/hindi)


