ताजा खबर

कार्यकर्ताओं रक्तदान कर अटलजी को याद किया
25-Dec-2025 7:17 PM
कार्यकर्ताओं रक्तदान कर अटलजी को याद किया

रायपुर, 25 दिसंबर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस  पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला ने क‌ई कार्यक्रम आयोजित किए । इस दौरान विशाल रक्तदान शिविर में 75 से अधिक नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। वहीं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 200 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं प्राथमिक चिकित्सीय जांच का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर आमापारा, राजेन्द्र नगर एवं अवंति विहार रायपुर में अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

साथ ही संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर  सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक जगन्नाथ पाणीग्राही,  जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,  जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक सुनील सोनी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, जयंती पटेल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, जिले के कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष सत्यम दूवा, अकबर अली, नवीन शर्मा, संजय तिवारी, तुषार चोपड़ा, अर्चना हुकरे, सरोज साहू, अनीता देवांगन, रोहित द्विवेदी, सुरेश पटेल, शिवजलम दुबे, रविन्द्र सिंह ठाकुर, अखिलेश कश्यप, रजियंत ध्रुव, गोविंदा गुप्ता, प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी, विकास मित्तल, अन्वेश पाण्डेय, गंधर्व पाण्डेय, अनामिका सिंग, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, संदीप जंघेल, चैतन्य टावरी, राम प्रजापति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित मैशेरी ने किया।


अन्य पोस्ट