ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 दिसंबर । बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भिलाई में आयोजित अपने 5 दिवसीय कथा के लिए रायपुर पहुंचे। वे छत्तीसगढ़ सरकार के राजकीय विमान से कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत के साथ रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर धर्मप्रेमी और उनके अनुयायियों ने भी स्वागत किया। इस दौरान हवाई पट्टी पर माना टीआई मनीष तिवारी ने भी उनका स्वागत किया। इंस्पेक्टर तिवारी ने कैप उतारकर हाथों में पकड़ा और वर्दी पहने, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के पैर छूकर स्वागत स्वरूप आशीर्वाद लिया। इसे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। यह वीडियो व एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर का है ।इससे पहले टीआई अपने पीछे दूर खड़े मीडिया के फोटो और वीडियोग्राफर की ओर देखने के बाद पैर छूने आगे बढ़े।
जानकारों का कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल में डियुटी के दौरान सैल्यूट करने का प्रावधान है।


