ताजा खबर

नक्सल नेता गणेश उइके ओडिशा में ढेर
25-Dec-2025 4:37 PM
नक्सल नेता गणेश उइके ओडिशा में ढेर

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर/ कंधमाल, 25 दिसंबर। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। इस कड़ी में गुरुवार को मुठभेड़ में एक करोड़  ईनामी गणेश उइके ढेर हो गया।

 

नक्सली कमांडर गणेश उईके को उड़ीसा के स्पेशल फोर्स , सीआरपीएफ, और बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने कंधमाल जिले के गंजम जिले के जंगल में मार गिराया है। इस ऑपरेशन में दो महिला समेत चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। ओडिसा पुलिस के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नक्सल नेता गणेश उइके सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और ओडिशा में नक्सली संगठन के प्रमुख थे। उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। उइके लंबे समय से सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बने हुए थे और कई बड़े हमलों की साजिशों में शामिल थे। उनकी मौत को ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है ।


अन्य पोस्ट