ताजा खबर

क्रिसमस पर विशेष प्रार्थनाएं
25-Dec-2025 11:32 AM
क्रिसमस पर विशेष प्रार्थनाएं

रायपुर, 25 दिसंबर। गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर राजधानी के सेंटपाल चर्च समेत सभी गिरिजाघरों में मसीही समाज पर विशेष प्रार्थनाएं कर रहा है। और ईसा मसीह के जन्मदिन पर केक से एक दूसरे का मुंह  मीठा कर बधाई दे रहे हैं। इससे पहले बीती आधी रात प्रभु के जन्म पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसमें भी बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शहर के सभी चर्चों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और ईसा मसीह के जन्मोत्सव वाली झांकियां भी सजाईं गईं हैं।


अन्य पोस्ट