ताजा खबर
तमिलनाडु में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने किया ये एलान
25-Dec-2025 11:28 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के प्रति शोक जताया है.
यह हादसा बुधवार रात को कुड्डालोर ज़िले के एलुथुर गांव के पास हुआ है. स्टालिन ने मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.
स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़ बुधवार रात त्रिची से चेन्नई जा रही एक सरकारी बस का अगला टायर फट गया और इसके बाद बस 2 कारों से टकरा गई.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


