ताजा खबर
यश शर्मा हत्या कांड के गवाह पर हमला, जेल में मारा ब्लेड
25-Dec-2025 8:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 दिसंबर। सेंट्रल जेल में गैंगवॉर थमने का नाम नहीं ले रही। जेल में मारपीट और चाकूबाजी ब्लेड से हमले की सुपारी दी जा रही है। कल रात हुई एक घटना में कुशाल तोलानी पर चाकू से हमला किया गया। कुशाल, श्याम नगर निवासी सिंधी समाज के पुरोहित यश शर्मा हत्या कांड का मुख्य गवाह है जो एक दिन के लिए जेल दाखिल हुआ था। इसी जेल में इस हत्या के कांड के आरोपी सजा काट रहे हैं। इनके ही इशारे पर हमले का आरोप है। उसे फोन पर धमकियां दी जा रहीं थी। जिला दंडाधिकारी और, एसएसपी से भी शिकायत की गई है।जेल प्रशासन आज प्रहरियों पर कार्रवाई कर सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


