ताजा खबर

6 अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत उप शासकीय अधिवक्ता नियुक्त
24-Dec-2025 8:17 PM
6 अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत उप शासकीय अधिवक्ता नियुक्त

रायपुर, 24 दिसंबर। राज्य शासन ने बिलासपुर हाईकोर्ट में राज्य शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 49 अधिवक्ताओं को अतिरिक्त महाधिवक्ता से  लेकर उप शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया है।  विधि विभाग ने इनमें 6 एएसजी,8 उप महाधिवक्ता,17 शासकीय अधिवक्ता,18 उप शासकीय अधिवक्ता शामिल हैं। सभी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

हाल के दिनों में  महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के इस्तीफे के बाद एजी ऑफिस में मचे हलचल के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही पूर्व की सभी नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं।


अन्य पोस्ट