ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 24 दिसंबर । कचना के साहू डेयरी में अपने साथी की हत्या करने वाले सनी साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के बीच
ठंडा भजिया होने का विवाद हत्या का कारण बना आरोपी हत्या बाद अपने साथी के शव पास बैठकर रो कर अफसोस भी जता रहा था ।
खम्हारडीह पुलिस के अनुसार कचना स्थित साहू दूध डेयरी नालापारा में सनी साहू एवं दुर्गेश सतनामी काम करते थे ।आपस में अच्छे दोस्त थे, दुर्गेश सतनामी डेयरी में रहता था।
23-24 की दरम्यानी रात्रि सनी साहू एवं दुर्गेश सतनामी पूर्व से शराब सेवन कर नशे में थे। पुनः डेयरी में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे। दुर्गेश सतनामी द्वारा खाने हेतु भजिया लाया गया था, जो ठंडा हो गया था,सनी साहू ने दुर्गेश सतनामी से ठंडा भजिया लाया है कहकर विवाद करते हुये पास पड़े लोहे के रॉड से दुर्गेश सतनामी पर वार किया जिससे वह बेहोश कर गिर गया। सनी साहू द्वारा तत्काल दुर्गेश सतनामी को उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. द्वारा दुर्गेश सतनामी को चेक करने पर उसकी मृत्यु होना बताया गया।
सनी साहू द्वारा ठंड़ा भजिया लाने की बात पर दुर्गेश सतनामी पिता मोहन सतनामी 40 कचना थाना खम्हारडीह रायपुर की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दिया कि आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। सनी साहू को गिरफ्तार कर कब्जे से लोहे का रॉड जप्त किया गया।
*
गिरफ्तार आरोपी - सनी साहू 22 साल निवासी दुर्गा चौक शनि मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर।


