ताजा खबर
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण चिंताजनक- मनोज तिवारी
24-Dec-2025 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 24 दिसंबर । सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने आए दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को चिंताजनक बताते हुए कहा कि वे संसद के अगले सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि लोभ, लालच, खरीद-फरोख्त से धर्मांतरण हो रहा है। प्रदेश बंद का हवाला देते हुए कहा कि आज जनता सड़कों पर आई है अब संविधान को इसको लेकर सोचना पड़ेगा। मीडिया से चर्चा में मनोज तिवारी ने कहा कि पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो लगातार विकास के काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री चाहते हैं कि इंडिया स्वस्थ्य रहे. यहां के बच्चे और युवा फिट रहें. इसलिए उन्होंने हर सांसद को खेल महोत्सव कराने को कहा है।
तिवारी का एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। तिवारी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर जाकर परिवार से सौजन्य भेंट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


