ताजा खबर

धमतरी-भखारा में कुछ घंटे रहा बंद, कुरुद-मगरलोड में बेअसर
24-Dec-2025 3:22 PM
धमतरी-भखारा में कुछ घंटे रहा बंद, कुरुद-मगरलोड में बेअसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 दिसंबर।
कांकेर घटना के विरोध में बुधवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा बंद का आह्वान किया गया। जिसका धमतरी जिला में मिला-जुला असर नजऱ आया। कुरुद, मगरलोड बंद से अछुता रहा लेकिन भखारा और धमतरी शहर में कुछ घंटे तक बंद का प्रभाव नजऱ आया। 

   बुधवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा  बंद का आह्वान किया गया। जिसके तहत जिला मुख्यालय धमतरी बंद में हिन्दू संगठनों से जुड़े अशोक पवार, महेश रोहरा, चित्रांश सिन्हा, लक्षमण साहू आदि ने घूम घूमकर व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन माँगा।

 

 

 जिसके चलते अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। 

भखारा नपं में भी सुबह से बाजार बंद रहा जो एक बजे खुला। मगरलोड से बंद बेअसर होने की खबर मिली है। कुरुद में नेमीचंद बैस, जितेन्द्र चन्द्राकर, भूषण देवांगन, खिलेन्द्र साहू आदि बंद का समर्थन करते हुए सुबह निकले लेकिन पूर्व सूचना के अभाव एवं टीमवर्क की कमी के चलते वे सफल नहीं हो पाए। 

अपने निर्धारित समय में रोज की तरह अधिकांश दुकानें खुल गई। हालांकि हिन्दू संगठन की ओर से सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के साथ साथ हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होने का दावा किया गया था, लेकिन जमीन पर वह सब नजऱ नहीं आया। 


अन्य पोस्ट