ताजा खबर

बिलासपुर में बंद का मिला-जुला असर
24-Dec-2025 1:46 PM
बिलासपुर में बंद का मिला-जुला असर

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

बिलासपुर, 24 दिसंबर। कांकेर में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद प्रदेश में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आह्वान पर बंद का असर देखने को मिल रहा है। व्यापार विहार, सदर बाजार व गोलबाजार में व्यावसायिक प्रतिष्ठान आज सुबह से नहीं खुले। कुछ छुट-पुट दुकान खुले जो बाद में बंद हो गए। बंद की अपील करते हुए विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला है। चौक चौराहों पर यातायात सामान्य दिखाई दे रहा है, हालांकि पुलिस बल तैनात हैं। मुंगेली में बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जहां सुबह से ही बाजार नहीं खुले।

 

 


अन्य पोस्ट