ताजा खबर

गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस रायपुर पहुंची
24-Dec-2025 1:45 PM
गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस रायपुर पहुंची

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 24 दिसंबर ।  गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस रायपुर पहुंच ग‌ई है। उसे कड़ी सुरक्षा में लाया गया है। रायपुर तेलीबांधा पुलिस के प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड पुलिस लेकर पहुंची है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मयंक, 23 में तेलीबांधा शूट आउट को लेकर वांटेड था। मयंक, अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गिरोह का अहम सदस्य है।वह अब तक झारखंड जेल में बंद है।


अन्य पोस्ट