ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 दिसम्बर। सर्व आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा कांकेर जिले की घटना के विरोध में बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान दंतेवाड़ा जिला भी पूर्णतया बंद रहा। इस दौरान दैनिक उपयोग की समस्त दुकानें बंद रही। इनमें होटल भी शामिल रहे। जिससे यात्रियों को जलपान हेतु भटकना पड़ा।
गीदम नगर भी पूर्णतया बंद रहा। इस दौरान सभी दुकानें बंद थी। जिससे नागरिकों को परेशानी हुई।
आपातकालीन सेवाएं चालू
बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रही। जिनमें पेट्रोल पंप, अस्पताल और मेडिकल स्टोर शामिल थे। जिससे रोगियों को परेशानी नहीं हुई।
चाक - चौबंद बंद रही व्यवस्था
पुलिस प्रशासन द्वारा इस दौरान सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए गए थे। किसी प्रकार की अप्रिय वारदात को रोकने जगह-जगह पुलिस बल तैनात थे। इस दौरान यात्री वाहनों का आवागमन सामान्य था।


