ताजा खबर

अंबिकापुर बंद रहा, पुलिस सतर्क
24-Dec-2025 1:22 PM
अंबिकापुर बंद रहा, पुलिस सतर्क

 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
अंबिकापुर, 24 दिसंबर।
कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना के विरोध में सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि ईसाई मिशनरी गतिविधियों के चलते जनजातीय आस्था एवं संस्कृति पर प्रभाव पडऩे के विरोध में समुदाय के लोगों ने यह निर्णय लिया। नगर बंद के आह्वान का असर आसपास के इलाकों सहित अंबिकापुर शहर में भी स्पष्ट रूप से देखा गया।

अंबिकापुर में सुबह से ही बाजारों में धीमी रफ्तार देखी गई। शहर के अधिकतर प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि कुछ दुकानें खुली भी नजर आईं। हालांकि, सर्व समाज के सदस्यों द्वारा खुली दुकानों को भी बंद करवाने की अपील की गई। बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया और मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनजातीय परंपराओं और संस्कृति की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। वहीं, प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


अन्य पोस्ट