ताजा खबर

इसरो ने किया एलवीएम3 एम6 मिशन लॉन्च, अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में पहुंचाया
24-Dec-2025 11:18 AM
इसरो ने किया एलवीएम3 एम6 मिशन लॉन्च, अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट को अंतरिक्ष में पहुंचाया

इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में मौजूद सतीश धवन स्पेस सेंटर से एलवीएम3-एम6 मिशन लॉन्च किया है. यह अमेरिका के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया है.

भारत की स्पेस एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस मिशन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "भारत के स्पेस सेक्टर में एक बड़ी कामयाबी."

उन्होंने लिखा,"सफल एलवीएम3-एम6 लॉन्च, जिसने भारत की धरती से लॉन्च किए गए अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट, अमेरिका के स्पेसक्राफ्ट, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को उसकी तय ऑर्बिट में पहुंचा दिया."

"यह भारत की स्पेस यात्रा में एक गर्व की बात है.. यह आत्मनिर्भर भारत की हमारी कोशिशों को भी दिखाता है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट