ताजा खबर

टोरंटो में हिमांशी खुराना की हत्या पर भारत के कांसुलेट जनरल ने ये कहा
24-Dec-2025 10:09 AM
टोरंटो में हिमांशी खुराना की हत्या पर भारत के कांसुलेट जनरल ने ये कहा

कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या पर भारत के कांसुलेट जनरल ने प्रतिक्रिया दी है.

अपने एक्स पोस्ट में कांसुलेट जनरल ने लिखा है, "हम बहुत दुखी और सदमे में हैं. इस दु:ख की घड़ी में हम दुखी परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. कांसुलेट पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर लगातार नज़र रखे हुए है, और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हर मुमकिन मदद दी जा रही है.

23 दिसंबर को टोरंटो पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए जानकारी दी थी कि इस मामले के संदिग्ध हमलावर की पहचान हो गई है. पुलिस ने इस संदिग्ध की तस्वीरें भी जारी की हैं.

30 साल की हिमांशी खुराना की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी.


अन्य पोस्ट