ताजा खबर
बांग्लादेश में हुई हालिया घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा पर कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है. बांग्लादेश पाकिस्तान के रास्ते पर चला है. पूरी दुनिया हैरान है. मैं समझता हूं कि बंगाल में भी कुछ लोग बांग्लादेश की कल्पना कर रहे हैं और ममता बनर्जी भी शायद ऐसा ही सोच रही हैं."
इससे पहले बांग्लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास नाम के एक युवक की सामूहिक पिटाई और उनकी मौत के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदू जागरण मंच समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग दफ़्तर के सामने प्रदर्शन किया था.
इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस वालों के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हुई. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था. (bbc.com/hindi)


