ताजा खबर
राजधानी बंद
24-Dec-2025 9:07 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 दिसंबर। कांकेर हिंसा के विरोध में सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के तहत राजधानी में बड़ा असर देखने को मिला है। शहर के मुख्य बाजार से लेकर गली मोहल्लों की भी दुकानें बंद हैं।कांकेर और अन्य जिलों में देखने को मिल रहा है। रायपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड,गोल बाजार सब्जी मंडी,जयस्तंभ चौक में लगने वाली नाश्ते की दुकानें बंद है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी जयस्तंभ पहुंचे हैं। आज बुलाए गए इस बंद को गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, समेत सभी धार्मिक समाजिक संगठनों और संस्थाओँ ने दिया है। दरअसल, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने समर्थन देने की घोषणा की है। इनके कार्यकर्ता तड़के से बंद कराने शहर में घूम रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


