ताजा खबर
रायपुर 23 दिसंबर। “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उद्घाटन किया।
इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमा प्रदान की।
मेगा फाइनल में 5000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण से शहरी अंचल तक छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को नशे और कुप्रवृत्तियों से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों, युवाओं और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को समावेशी भारत का सशक्त उदाहरण बताया।
24 दिसंबर को सुप्रसिद्ध गायक एवं दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर राजधानी का नाम देश-प्रदेश में रोशन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान किया गया।इनमें आर. राजेंद्रनन, श्रीमती संगीता राजगोपालन, श्रीमती कविता दीक्षित, प्रकाश वैद्य, एस.आई. सोनवानी, अंजुम रहमान, राकेश शर्मा, नजीर अहमद, भूषण साय, अनुज दुबे, संतोष दुबे, रुचिर दुबे, आलोक शर्मा, मुश्ताक अली पहलवान, अशोक पहलवान, लक्ष्मण पहलवान, जनक यादव, राजेंद्र वर्मा, अजय, विनोद नायर, स्व. सतीश चंद्र त्रिपाठी, अनीस मेनन, सुखलाल जंघेल, गजेंद्र पांडे, धुतराम सारंग, जे.एम. हसन, ए.आर. थीटे, एस.एम. रिजवी, भगवान सिंह चंदेल, क्रिकेटर राजा परिहार, आलोक द्विवेदी, अमृताश, नीता डुमरे, सी.एम. ठाकुर, रमेश यदु एवं अंतरराष्ट्रीय खेल उद्घोषक जशवंत सहित अनेक विभूतियां शामिल रहीं।
समारोह में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, समस्त जोन अध्यक्ष, पार्षद मौजूद रहे।


