ताजा खबर
किराए के मकान को गोदाम बना, गांजा सप्लाय करने वाले 2 गिरफ्तार
23-Dec-2025 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 दिसंबर। किराए के मकान को गोदाम की तरह इस्तेमाल कर गांजा का भण्डारण कर सप्लाय करने वाले 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।दोनों मूलतः बिहार एवं उत्तर-प्रदेश के निवासी हैं।
इनसे 07 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि भावना नगर चिल्फी हाईट्स के आगे स्थित खाली प्लाट में 02 व्यक्ति खड़े हैं उनके पास गांजा है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ पूछताछ और तलाशी ली। दोनों ने अपना नाम साहिल कुमार गुप्ता, विमल कुमार कुशवाहा बताया । उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा मिला।
पूछताछ मे बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भावना नगर स्थित सेल टैक्स कालोनी में एक मकान किराये पर लिए हैं ।और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों से गांजा लाकर उक्त मकान में भण्डारण करते थे तथा ग्राहकों के मांग के आधार पर तौल कर टेप में पैकिंग कर सप्लाय करते थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के किराये के मकान की तलाशी लेने पर कमरों में रखी बोरी एवं थैला में गांजा, इलेक्ट्रानिक तराजू एवं टेप मिला।
दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 7 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत लगभग 3,75,000/- रूपये, तौल मशीन,2 मोबाईल फोन कुल कीमत 3,95,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया । दोनों से उनके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. साहिल कुमार गुप्ता पिता अक्षय लाल गुप्ता उम्र 24 साल निवासी ग्राम गागी चौक थाना आरा नगर जिला भोजपुर बिहार। हाल पता - सेलटैक्स कालोनी भावना नगर खम्हारडीह ।
02. विमल कुमार कुशवाहा पिता छोटे लाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गापुरी रगौर थाना मौदहा हमीरपुर उत्तर-प्रदेश। हाल पता - सेलटैक्स कालोनी भावना नगर खम्हारडीह ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


