ताजा खबर
31 की रात पार्टी के लिए ड्रग्स लेकर पहुंचे 5 गिरफ्तार,एक लड़की भी
23-Dec-2025 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
10 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त, पुलिस का बड़े रैकेट के पर्दाफाश का दावा
रायपुर, 23 दिसंबर। 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर ईव की पार्टियों में एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाय करने वाले बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश का दावा किया है। इसमें शामिल
ईवेंट ऑगेनाईजर एवं नागपुर के तस्कर सहित कुल 5 गिरफ्तार किए गए हैं। इनका मुख्य सप्लायर आरोपी पराग बरछा उर्फ रघु है।
न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड कर एम.डी.एम.ए ड्रग्स के साथ सभी को पकड़ा गया ।इनमें एक तस्कर शुभम राजूधावड़े मूलतः नागपुर निवासी है। एक अन्य आरोपी अमन शर्मा पराग बरछा का साथी सप्लायर है।
तीसरा आरोपी शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन के फ्लैट में माल का सप्लाय किया जा रहा था । इन सभी से कुल 10 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स एवं नगदी रकम 4 मोबाईल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इनकी कुल कीमत लगभग 3.500लाख रूपए बताया है।सभी के विरूद्ध धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है।
सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं।यह कार्रवाई ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत की गई है।
पुलिस को आज सूचना प्राप्त हुई कि न्यू राजेन्द्र नगर के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में कुछ व्यक्ति अपने पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स रखे है। इस पर रेड कर 4 पुरूष एवं 1 नाबालिग लड़की मिली। पूछताछ में अपना नाम पराग बरछा उर्फ रघु, शुभम राजूधावड़े, अमन शर्मा, शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन बताया ।
पांचों की तलााशी में एम.डी.एम.ए ड्रग्स मिला । कड़ाई से पूछताछ करने पर नागपुर निवासी तस्कर शुभम राजूधावड़े द्वारा नागपुर से एम.डी.एम.ए ड्रग्स लाना बताया गया साथ ही जांच में पाया गया कि पराग बरछा उर्फ रघु, रायपुर में एम.डी.एम.ए ड्रग्स का मेन सप्लायर है जो न्यू ईयर के मद्देनजर बड़े-बड़े होटलो में आयोजित होने वाले पार्टियों में ड्रग्स के सप्लाय हेतु थाना न्यू राजेन्द्र नगर स्थित शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में अपने साथी अमन शर्मा एवं विधि के साथ संघर्षरत बालिका के साथ अन्य ईवेंट ऑरगेनाईजर ऋषभ सिंह राजपूत एवं मोह. माजिद को सप्लाय करने उपस्थित होना बताया ।
गिरफ्तार -
01. पराग बरछा उर्फ रघु 23 डागा ज्वेलर्स के सामने वाली गली, कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर। (मुख्य सप्लायर)
02. शुभम राजूधावड़े 31 जूना बगड़गंज, कुम्हारा टोली भण्डारा रोड थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र। (नागपुर तस्कर)
03. अमन शर्मा 26 वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
04. शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन 28 वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
05.1 नाबालिग बालिका भ
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


