ताजा खबर

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मोदी, साय, देव शोकाकुल
23-Dec-2025 7:53 PM
साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मोदी, साय, देव शोकाकुल

रायपुर 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के गौरव, वरिष्ठ एवं विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। मोदी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत में वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री शुक्ल का निधन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकर की कमीज और दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा प्रदान की। उनकी लेखनी में मानवीय संवेदना, सादगी और जीवन की सूक्ष्म अनुभूतियाँ अत्यंत सहजता से अभिव्यक्त होती थीं, जिसने पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया। श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस दुःख की घड़ी में सभी को संबल प्रदान करें तथा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

साहित्स के क्षेत्र में आएगी एक रिक्तता : देव 
 अध्यक्ष किरण देव ने  कहा कि  शुक्ला के निधन से साहित्य के क्षेत्र में जो रिक्तता आएगी, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने अपने लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान वैश्विक स्तर पर बनाई है। वे सदैव समाज की पीढ़ा को अपने लेखन में उकेरते थे। ऐसे साहित्यकार को हमने खो दिया है।


अन्य पोस्ट