ताजा खबर
रायपुर–बलौदाबाजार में 5 लाख से अधिक नाम कटे
रायपुर, 23 दिसंबर। एसआईआर अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ का प्रारूप वोटर लिस्ट जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पिछले माह संचालित पुनरीक्षण अभियान के तहत 1,84,95920 वोटरों के गणना पत्रक जमा किए गए हैं। पुरानी वोटर लिस्ट से 27,34,817 के नाम काटे गए हैं। 19,13,540 वोटर अनुपस्थित पाए गए हैं। 1लाख 79,43 वोटरों के नाम दो जगह मिले। जबकि 6,42,234 वोटरों की मृत्यु हुई है। सीईओ ने बताया कि 22 जनवरी तक वोटर दावा आपत्ति कर सकेंगे।
रायपुर–बलौदाबाजार में 5 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे
इस अभियान के तहत रायपुर की सात विधानसभा क्षेत्रों समेत बलौदाबाजार विधानसभा में कुल 5 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, ये नाम फर्जी, डुप्लिकेट, स्थानांतरित या अप्रासंगिक पाए गए थे।
रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित SIR अभियान के पहले चरण में सबसे अधिक असर रायपुर जिले में देखने को मिला है। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 लाख 11 हजार 136 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इनमें 23,180 मतदाता अनट्रेसेबल या लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए, 3,87,330 मतदाता ऐसे थे जो अपना निवास स्थान बदल चुके हैं, 14,311 नाम पहले से ही अन्य स्थानों पर दर्ज (डुप्लिकेट) थे, जबकि 2,313 नाम अतिरिक्त या नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए।


