ताजा खबर

अरावली को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना, क्या कहा?
23-Dec-2025 6:04 PM
अरावली को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना, क्या कहा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अरावली को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

अरावली पहाड़ियों पर विवाद को लेकर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे ग्रीन अरावली की बात कर रहे हैं, वे क्लीन अरावली की बात कर रहे हैं, बस उन्हें हटा दो."

"वे माइनिंग माफ़िया, रियल एस्टेट माफ़िया के हाथों में खेल रहे हैं और वे पूरे इलाके में पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ रहे हैं, जो इस देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा है. वे थार के रेगिस्तान और दिल्ली, हरियाणा और कई दूसरे इलाकों के बीच बनी प्राकृतिक दीवार को खत्म कर रहे हैं."

सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरावली पहाड़ियों की परिभाषा बदलने के बाद लगभग पूरे उत्तर भारत में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

अरावली पहाड़ियों की 'नई परिभाषा' पर हो रहे विरोध के बीच पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मामले में कुछ लोगों पर भ्रामक बातें करने का आरोप लगाया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट