ताजा खबर

मगरलोड में तेंदुए का शिकार, पंजा काटकर ले गए
23-Dec-2025 4:23 PM
मगरलोड में तेंदुए का शिकार, पंजा काटकर ले गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 23 दिसंबर।
मगरलोड ब्लॉक के कोरगांव जंगल में एक मृत तेंदुआ पाया गया, जिसके चारों पैर के पंजे गायब थे। इस घटना ने वन विभाग में खलबली मचा दी है, साथ ही वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने पर आशंका जताई गई कि अज्ञात शिकारियों ने तेंदुए का शिकार किया और उसके पंजे काटकर ले गए।

 मगरलोड तहसील के उत्तर सिंगपुर कक्ष 23 में 22 दिसंबर को एक तेंदुआ मृत मिला है। प्रभारी डीएफओ ससिगानन्धन ने बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि तेंदुए का शिकार किया गया था या नहीं। फिलहाल जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात शिकारियों की तलाश के लिए जंगल सफारी रायपुर की डॉग स्क्वायड टीम धमतरी भेजी गई है। इससे पहले 14 दिसंबर को राजनांदगांव के खैरागढ़ स्थित कोपेनवागांव में भी एक मृत तेंदुआ मिला था, जिसका जबड़ा और पंजे अज्ञात शिकारियों द्वारा ले जाया गया था।


अन्य पोस्ट