ताजा खबर

बिलासपुर रेल मंडल को मिला नया डीआरएम
23-Dec-2025 12:01 PM
बिलासपुर रेल मंडल को मिला नया डीआरएम

राकेश रंजन ने संभाला कार्यभार, विकास परियोजनाओं की समीक्षा से की शुरुआत
छत्तीसगढ़' संवाददाता 

बिलासपुर, 23 दिसंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राकेश रंजन ने 22 दिसंबर को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मंडल के सभी शाखाधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक कर परिचय प्राप्त किया और रेल मंडल के कामकाज की जानकारी ली।

बैठक के दौरान डीआरएम रंजन ने बिलासपुर मंडल में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो, ताकि यात्रियों और रेलवे को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। राकेश रंजन भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के 1996 बैच के अधिकारी हैं। बिलासपुर आने से पहले वे पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में चीफ सिग्नल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

 


अन्य पोस्ट