ताजा खबर

टीएमसी से निकाले गए नेता हुमायूं कबीर ने बनाई नई पार्टी, रखा यह नाम
23-Dec-2025 10:39 AM
टीएमसी से निकाले गए नेता हुमायूं कबीर ने बनाई नई पार्टी, रखा यह नाम

तृणमूल कांग्रेस के निकाले गए नेता हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया है. उन्होंने पार्टी का नाम 'जनता उन्नयन पार्टी' रखा है.

पार्टी के नाम की घोषणा से पहले न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में हुमायूं कबीर ने कहा, "आम आदमी के लिए काम करने के लिए और चुनाव लड़ने के लिए पार्टी बनाई जा रही है."

हुमायूं कबीर ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखी थी. इसके बाद वह देशभर में चर्चा में आए थे.

रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने 'बाबरी मस्जिद' से जुड़ा एक बयान दिया था.

उन्होंने कहा था, "...मस्जिद-मंदिर वाला झगड़ा समाप्त हो गया. अब फिर से बाबरी मस्जिद बनाकर उस झगड़े को शुरू करने का राजनीतिक षड्यंत्र है."

इस पर हुमायूं कबीर ने कहा, "हम मोहन भागवत का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका यह कहना कि यहां दंगे वगैरह हो सकते हैं, हम ऐसा कुछ नहीं होने देंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट